The Hunt से लेकर Kaalidhar Laapata तक जानें इस हफ्ते OTT Release में क्या है खास?

Summary :

अगर आप इस वीकेंड घर पर रहकर कुछ नया और दमदार कंटेंट देखना चाहते हैं, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स आपके लिए एक से बढ़कर एक ऑप्शन लेकर आए हैं। 4 से 6 जुलाई के बीच कई दिलचस्प फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिनमें एक्शन, थ्रिलर, ड्रामा और इमोशंस की भरमार है। इसी बीच आइए जानिए इस वीकेंड आप किन-किन टाइटल्स को अपनी बिंज-वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं। 1. The Hunt यह वेब सीरीज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद हुई जांच पर आधारित है। सीरीज में दिखाया गया है कि सीबीआई ने…

ott release this week

अगर आप इस वीकेंड घर पर रहकर कुछ नया और दमदार कंटेंट देखना चाहते हैं, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स आपके लिए एक से बढ़कर एक ऑप्शन लेकर आए हैं। 4 से 6 जुलाई के बीच कई दिलचस्प फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिनमें एक्शन, थ्रिलर, ड्रामा और इमोशंस की भरमार है। इसी बीच आइए जानिए इस वीकेंड आप किन-किन टाइटल्स को अपनी बिंज-वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं।

1. The Hunt

यह वेब सीरीज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद हुई जांच पर आधारित है। सीरीज में दिखाया गया है कि सीबीआई ने किस तरह 90 दिन की लंबी और पेचीदा तहकीकात की। कहानी सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है, जिसमें अमित सियाल और साहिल वैद जैसे बेहतरीन कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज आज यानी 4 जुलाई से Sony LIV पर स्ट्रीम हो रही है।

the hunt

2. Kaalidhar Laapata

अभिषेक बच्चन इस इमोशनल ड्रामा फिल्म में एक ऐसे वृद्ध का किरदार निभा रहे हैं, जिसे लगता है कि उसका परिवार उसे छोड़ना चाहता है। वह अकेले ही अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने निकल पड़ता है और रास्ते में उसकी मुलाकात एक आठ साल के अनाथ बच्चे से होती है। दोनों के बीच की बॉन्डिंग दर्शकों को भावुक कर देगी। यह फिल्म ZEE5 पर आज रिलीज हो चुकी है।

3. Good Wife

प्रियामणि इस कोर्टरूम ड्रामा सीरीज से ओटीटी पर वापसी कर रही हैं। कहानी एक ऐसी महिला वकील की है जो शादी के बाद घर संभाल रही होती है, लेकिन जब उसका पति एक घोटाले में फंसता है तो उसे दोबारा कोर्टरूम में वापसी करनी पड़ती है। रिश्तों की कॉम्प्लीकेशन्स, स्ट्रगल और वुमन एम्पावरमेंट की झलक इस सीरीज में देखने को मिलेगी। ‘गुड वाइफ’ आज से JioCinema पर उपलब्ध है।

4. Uppu Kappurambu

यह एक हल्की-फुल्की तेलुगु फिल्म है जो एक महिला सरपंच की कहानी पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि वह किस तरह गांव के कब्रिस्तान की जगह से जुड़ी समस्या को सुलझाने की कोशिश करती है। कीर्ति सुरेश और चिन्ना की केमिस्ट्री और गांव की राजनीति को हास्य के रंग में पेश किया गया है। यह फिल्म आज ZEE5 पर रिलीज हो चुकी है।

ott release this week 1

5. In The Lost Lands

हॉलीवुड की यह एक्शन-फैंटेसी फिल्म उन दर्शकों के लिए है जो विजुअल्स और थ्रिल के शौकीन हैं। फिल्म की कहानी एक रानी की इच्छा को पूरा करने के लिए एक खतरनाक यात्रा पर निकली जादूगरनी के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें मिला जोवोविच और डेव बटिस्टा जैसे इंटरनेशनल स्टार्स नजर आएंगे। फिल्म के शानदार स्पेशल इफेक्ट्स और ग्राफिक्स दर्शकों को प्रभावित करेंगे। यह फिल्म Lionsgate Play पर रिलीज हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: The Traitors के Winner बनें Uorfi Javed और Nikita Luther, जानें कितनी मिली Prize Money?

Yashika Jandwani