राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिमला में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के एक रेस्त्रां में अचानक पहुंचकर सभी को हैरत में डाल दिया और वहां पर नाश्ता किया। अधिकारियों ने बताया कि पीटरहॉफ से लौटते हुए कोविंद और उनकी पत्नी सरिता आशियाना रेस्त्रां गए और उन्होंने वहां पर चाय तथा स्नैक्स खाए।
राष्ट्रपति को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग रेस्त्रां के आसपास उमड़ पड़े। राष्ट्रपति ने लोगों का अभिवादन किया और बिल भी चुकाया।राष्ट्रपति की गाड़ियों का काफिला रिंग रोड पर खड़ा रहा। यह अहसास होते ही कि उनकी गाड़ियों का काफिला लोगों को असुविधा पहुंचा रहा है , तो राष्ट्रपति ने अधिकारियों से गाड़ियों की संख्या 17 से घटाकर चार करने के लिए कहा।
उन्होंने माल रोड का चक्कर लगाया और मिनेरवा बुक शॉप से दो किताबें भी खरीदीं। राष्ट्रपति के अचानक पहुंचने और बिल चुकाने से रेस्त्रां के कर्मी बेहद खुश दिखे। रेस्त्रां प्रबंधक ने कहा कि मेहमान के तौर पर राष्ट्रपति का आना सम्मान की बात है। शिमला में राष्ट्रपति का छह दिन का अस्थायी निवास है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



