राष्ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने जगन्नाथ रथ यात्रा की दी शुभकामनाएं

Summary :

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रथ यात्रा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रथ यात्रा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘रथ यात्रा के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ। मैं कामना करता हूँ कि भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए।’’ 

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘‘रथ यात्रा के विशेष अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ। हम भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करते हैं और सभी के अच्छे स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि के लिए उनका आशीर्वाद चाहते हैं। जय जगन्नाथ।’’ 

गुजरात के सीएम विजय रूपानी और डिप्टी सीएम नितिनभाई पटेल ने जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। गुजरात के अहमदाबाद स्थित जगन्नाथ मंदिर की 142वीं रथयात्रा आज कड़ी सुरक्षा के बीच निकलेगी। भगवान जगन्नाथ का बुधवार को मंदिर में स्वर्णवेश श्रृंगार किया गया। 

Desk Team