औरैया हादसा : राष्ट्रपति कोविंद ने प्रशासन द्वारा प्रभावित लोगों को मदद का दिया दिलासा, उपराष्ट्रपति ने व्यक्त किया दुख

Summary :

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में भीषण सड़क हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रभावित लोगों की मदद के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शनिवार सुबह मिनी ट्रक और एक ट्रॉली के बीच हुई भीषण टक्कर में 24 प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रभावित लोगों की मदद के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

कोविंद ने ट्वीट कर कहा कि “औरैया (उत्तर प्रदेश) में हुई सड़क दुर्घटना के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ है। स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रभावित लोगों की मदद के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।” राष्ट्रपति ने कहा कि “शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

वहीं उपराष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा कि “उत्तर प्रदेश के औरैया में हुई सड़क दुर्घटना से मन बहुत दुखित है। मेरी संवेदनाएं सभी शोक संतप्त परिवारजनों के साथ हैं। हादसे में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

CBSE बोर्ड के 10वीं और 12वीं के बचे हुए एग्जाम की डेटशीट आज शाम 5 बजे होगी जारी

बता दें कि यूपी के औरैया जिले में शनिवार सुबह ट्रक और डीसीएम मेटाडोर की टक्कर में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गयी जबकि 36 अन्य मजदूर घायल हो गये। इनमें से 14 गंभीर रूप से घायल मजदूरों को सैफेई इटावा के पीजीआई में भर्ती कराया गया है। इन दोनों वाहनों में ज्यादातर मजदूर पश्चिम बंगाल और झारखंड के थे।
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटना में हताहत प्रवासी श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुये पीड़तों को हर संभव राहत प्रदान करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने मंडलायुक्त कानपुर तथा आईजी कानपुर को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य अपनी देख रेख में संपन्न कराने तथा दुर्घटना के कारणों की जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। 

Desk Team