औरंगाबाद रेल हादसे पर राष्ट्रपति कोविंद और उपराष्ट्रपति नायडू ने जताया दुख

Summary :

राष्ट्रपति ने कहा कि “औरंगाबाद रेल दुर्घटना में मजदूरों की मौत से हुए दुख को शब्‍दों में व्यक्त नहीं कर सकता । उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। इसमें घायल मजदूरों के लिए शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शुक्रवार को एक भयानक हादसे की खबर सामने आयी। शुक्रवार की सुबह रेल की पटरी पर लेटे प्रवासी मजदूरों को एक मालगाड़ी ने रौंद दिया। इस घटना में 15 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य घायल हैं। इस हादसे को लेकर अब राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शोक प्रकट किया है।

राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा कि “औरंगाबाद रेल दुर्घटना में मजदूरों की मौत से हुए दुख को शब्‍दों में व्यक्त नहीं कर सकता । उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। इसमें घायल मजदूरों के लिए शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

नायडू ने ट्वीट कर कहा कि ‘‘महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ट्रेन हादसे में गई जिंदगियों के बारे में जानकर दुखी हूं। शोकसंतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”

एक और सहयोगी के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर घबराए ट्रंप, रोज करायेंगे जांच

बता दें शुक्रवार की सुबह हुए इस घटना के बाद स्थिति को संभालने के लिए आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इस दुर्घटना का जायजा लिया जा रहा है। साउथ सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ ने कहा कि औरंगाबाद के कर्माड के नजदीक यह हादसा हुआ। पुलिस के एक अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार ये सभी मजदूर जालाना से भुसावल की ओर पैदल जा रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी रेलवे ट्रैक के किनारे-किनारे चल रहे थे और इस दौरान थकान होने से वे रेलवे ट्रैक पर ही सो गए। सोए हुए अवस्था में ही मालगाड़ी ने आकर सबको रौंद दिया।

Desk Team