प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर शनिवार को देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, “सभी भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई।” इस मौके पर कई नेताओं ने बधाई देने के लिए सोशल मीडिया को माध्यम बनाया। केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने ट्वीट किया, “गणतंत्र दिवस 2019 के मौके पर चलिए, देश के प्रति अपने संकल्प को दोहराते हैं, आइए हम संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता एवं समानता के आदर्शों को जीने का प्रयास करें।
आइए… एक बेहतर, मजबूत भारत की ओर बढ़ते हैं। चलिए गर्व के साथ, एक स्वर में कहें : जय हिंद।” केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने ट्वीट किया, “गणतंत्र दिवस 2019 की सभी को बधाई।” रेल मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्रियों… मेनका गांधी, स्मृति ईरानी, प्रकाश जावड़ेकर और जे पी नड्डा एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्विटर के माध्यम से लोगों को बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र अर्पित करने के बाद गणतंत्र दिवस परेड शुरू होगी। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।


Download Android App
Download iOS App



