प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज NCC परेड में शामिल होने के लिए करियप्पा ग्राउंड पहुंचे हैं। मालूम हो कि इस साल एनसीसी आर-डे कैंप का उद्घाटन उपराष्ट्रपति द्वारा किया गया था। आज एनसीसी पीएम रैली के साथ इसका समाप्त होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वार्षिक एनसीसी पीएम रैली में सलामी भी दी।
Highlights
- NCC परेड में शामिल होने के लिए करियप्पा ग्राउंड पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
- 24 देशों के युवा कैडेट इस वर्ष की रैली का हिस्सा होंगे
- 24 देशों के युवा कैडेट शामिल
24 देशों के युवा कैडेट इस वर्ष की रैली का हिस्सा होंगे
वसुधैव कुटुंबकम की सच्ची भारतीय भावना के अनुरूप, 2,200 से अधिक एनसीसी कैडेट और 24 देशों के युवा कैडेट इस वर्ष की रैली का हिस्सा होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में, वाइब्रेंट गांवों के 400 से अधिक सरपंच और देश के विभिन्न हिस्सों के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 100 से अधिक महिलाएं भी एनसीसी पीएम रैली में भाग लेंगी।
24 देशों के युवा कैडेट शामिल
इस साल की एनसीसी पीएम रैली में 24 देशों के युवा कैडेट शामिल हुए हैं। इसमें वेनिजुएला, तजाकिस्तान समेत कई देशों के युवाओं का जोश देखने को मिला है। इस परेड में लड़कियों को भी शामिल किया गया है। बता दें कि इस साल के NCC गणतंत्र दिवस शिविर के लिए 2,274 कैडेट में 907 लड़कियां शामिल हैं। इस कार्यक्रम में ‘अमृत काल की एनसीसी’ थीम पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होगा जो अमृत पीढ़ी के योगदान और सशक्तिकरण को प्रदर्शित करेगा


Download Android App
Download iOS App



