प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को शुभकामनाएँ दी हैं। श्री मोदी रूस की यात्रा पर हैं। उन्होंने शिक्षक दिवस के मौके पर ट्विटर पर लिखा, ‘‘शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं।’’

शिक्षक दिवस देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए हर वर्ष पांच सितंबर को मनाया जाता है। डॉक्टर राधाकृष्णन की आज 131वीं जयंती है। श्री मोदी ने डाक्टर राधाकृष्णन के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें असाधारण शिक्षक और गुरू बताया।


Download Android App
Download iOS App



