मुंबई में भारी बारिश से लोगों का जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही भारी से बारिश की वजह से कई निचले क्षेत्रों में पानी भर गया है। जिस कारण कुछ लोकल ट्रेनों को रद्द करना करना पड़ा। साथ ही कई विमानों के परिचालन में विलंब हुआ और यातायात की समस्या हुई।
मायानगरी में भी लगातार बारिश हो रही है। रेल पटरियों और सड़कों पर पानी जमा हो जाने की वजह से लोग देर रात तक स्टेशनों और बस अड्डों पर फंसे रहे। मुंबई में अगले 24 घंटों का अलर्ट जारी है और इसके आस-पास के इलाकों में तेज बारिश का अनुमान जताया है। इसी वजह से कुछ ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सूरत-मुंबई सेंट्रल, मुंबई सेंट्रल-सूरत, और बांद्रा टी-वीएपीआई नालसोपारा ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। भारी बारिश की वजह से कुछ इलाकों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मुंबईवासियों को बारिश की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि भारी बारिश के कारण मुंबई समेत पूरे तटीय कोंकण के इलाके जलभराव की चपेट में आ गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में औसतन 15 सेंटीमीटर की बारिश दर्ज की गई है। वहीँ, थाने और पालघर में लगभग 18 सेंटीमीटर और 17 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई

मुंबई के कई निचले इलाकों में 6-12 इंच तक पानी भर गया है। भारी बारिश का असर मुंबई के एयरपोर्ट पर भी देखने को मिल रहा है। जहां 20 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 280 उड़ानों में देरी हुई।


Download Android App
Download iOS App



