प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मस्तिष्क की सर्जरी कराने वाले आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव से बुधवार को बात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
आध्यात्मिक गुरु वासुदेव के सिर में गंभीर रूप से खून बहने के बाद उनकी राष्ट्रीय राजधानी के एक निजी अस्पताल में मस्तिष्क की आपात सर्जरी की गई और अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।
Spoke to @SadhguruJV Ji and wished him good health and a speedy recovery.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 20, 2024
मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, सद्गुरु जग्गी वासुदेव से बात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
अपोलो अस्पताल में आपातकालीन मस्तिष्क सर्जरी
आध्यात्मिक गुरु और ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव के मस्तिष्क में भारी सूजन और रक्तस्राव के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में आपातकालीन मस्तिष्क सर्जरी की गई है। ईशा फाउंडेशन के अनुसार, अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ सलाहकार न्यूरोलॉजिस्ट डॉ विनीत सूरी ने सद्गुरु की जांच की और उन्हें एमआरआई कराने की सलाह दी, जहां उनके मस्तिष्क में बड़े पैमाने पर रक्तस्राव का पता चला।


Download Android App
Download iOS App



