प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नये मंत्रिमंडल की पहली बैठक आज शाम 5:30 बजे बुलाई गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल की पहली बैठक साउथ ब्लॉक स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी 57 सदस्यीय मंत्रिपरिषद ने गुरुवार शाम राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित एक भव्य समारोह में शपथ ग्रहण ली।
नये मंत्रिमंडल में दस कैबिनेट मंत्रियों के स्थान पर नये चेहरों को लाया गया है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को और पूर्व विदेश सचिव एस. जयशंकर को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। अभी तक मंत्रियों के विभागों का ऐलान नहीं किया गया है। उम्मीद है कि शाम को मंत्रिमंडल की बैठक के पहले विभागों की घोषणा हो जाएगी।
देश के विकास के लिए मोदी सरकार के साथ मिलकर काम करने को तैयार : कांग्रेस
बैठक में लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जानी है। प्रधानमंत्री आने वाले दिनों में विभिन्न कैबिनेट समितियों जैसे सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति, संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति और राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति पर भी निर्णय लेंगे।


Download Android App
Download iOS App



