प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जनवरी को प्रमुख अर्थशास्त्रियों और क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ नीति आयोग में बैठक करेंगे। बैठक में उन उपायों पर विचार किया जाएगा जो आर्थिक वृद्धि को गति देने तथा रोजगार सृजन के लिये किये जा सकते हैं। यह बैठक बजट पेश किये जाने से पहले हो रही है। विथ मंत्री अरूण जेटली एक फरवरी को बजट पेश करेंगे। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के अनुसार बैठक में उपाध्यक्ष और नीति आयोग के सदस्य तथा प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (पीएमईएसी) के सदस्य, अर्थशास्त्री तथा क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल होंगे।
यह बैठक केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) के राष्ट्रीय आय के बारे में ताजा अनुमान के बाद हो रही है। इसके अनुसार देश की वृद्धि दर चालू विथ वर्ष में चार साल के न्यूनतम स्तर पर 6.5 प्रतिशत रहेगी। मोदी की अगुवाई वाली सरकार में वृद्धि दर का यह आंकड़ सबसे कम है। वित्त वर्ष 2016-17 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 7.1 प्रतिशत रहेगी जो इससे पूर्व वर्ष में 8 प्रतिशत थी। विथ वर्ष 2014-15 में यह 7.5 प्रतिशत थी।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



