शिवपुरी : पिछोर उपजेल में बीती रात हत्या के मामले में बंद कैदी राजकुमार उर्फ राजूसाहू पुत्र जेबू साहू निवासी गरैंठा उम्र 24 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके आत्महत्या करने का कारण अज्ञातहै। उसकी लाश जेल के शौचालय में फांसी पर लटकती हुई मिली।
मृतक राजकुमार 25 जनवरी से उपजेल में कैद था। प्राप्तजानकारी के अनुसार मृतक राजकुमार साहू को 24 जनवरी को हत्या के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। इसके बादउसे न्यायालय में 25 जनवरी को भेजा गया थाजहां से उसे जेल भेज दिया गया। कल रात वह शौच करने के लिए शौचालय गया और बतायाजाता है कि उसने अपने अण्डरवियर की इलास्टिक से फांसी लगा ली।
जब काफी देर तक वह शौचालय से बाहर नहीं निकला तो कैदियो ने दरवाजा तोड़ा। शौचालय में राजकुमार मृतअवस्था में था उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस भेज दिया गया है। पुलिस नेफिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



