राजसमंद में बस पलटने से 2 लोगों की मौत, 10 से ज्यादा घायल

Summary :

NULL

राजस्थान के राजसमंद शहर के निकट आज तड़के एक निजी बस पलटने से दो लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गये। राजसमंद पुलिस के अनुसार चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया जिस कारण वह पलट गयी।

हादसे में 21 यात्री घायल हो गये। घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां दो लोगों की मौत हो गई।

चिकित्सकों ने 9 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है, जबकि अन्य 10 लोगों का अभी इलाज चल रहा है। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।

Desk Team