सोने वाले बयान पर पृथ्वीराज चव्हाण ने दी सफाई, हमलावर BJP ने की मुगलों से तुलना

Summary :

पृथ्वीराज चव्हाण ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा, असामाजिक तत्वों ने मेरे बयान को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश की है। मैंने एक विशेष धर्म को लक्षित किया था।

कोरोना संकट के लिए देश की धार्मिक संस्थाओ के ट्रस्टों में रखे सोने का इस्तेमाल करने को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण द्वारा दिए गए बयान पर विवाद बढ़ गया है। इस बयान को लेकर बीजेपी नेता कांग्रेस पर हमलावर हो गए हैं। वहीं चव्हाण ने अपने इस बयान पर सफाई भी दी है।
पृथ्वीराज चव्हाण ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा, असामाजिक तत्वों ने मेरे बयान को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश की है। मैंने एक विशेष धर्म को लक्षित किया था। मैं ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा। उन्होंने कहा कि मेरा सुझाव नया नहीं है। जब भी राष्ट्रीय आर्थिक संकट आता है, तो प्रधानमंत्री सोना संग्रह करने का सहारा लेते हैं।
उन्होंने कहा, पीएम मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पुनरुद्धार पैकेज की घोषणा की है। लेकिन सवाल पूछा गया है कि सरकार इन संसाधनों को कैसे जुटाएगी। मैंने सुझाव दिया था कि सरकार विभिन्न व्यक्तियों और धार्मिक ट्रस्ट से उनके पास पड़े बेकार सोने को जमा करने के लिए कहे।
कांग्रेस पर हमलावर हुए BJP नेता 
बीजेपी के पूर्व लोकसभा सांसद किरीट सोमैया ने कहा, पृथ्वीराज चव्हाण का कहना है कि भारत सरकार को सभी मंदिरों का सोना अपने हाथों में लेना चाहिए। क्या पृथ्वीराज स्पष्ट करेंगे कि क्या सोनिया गांधी ने आपसे ये मांग करने के लिए कहा है? क्या यह कांग्रेस का रुख है? क्या यह मांग कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की है?’


बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने तो कांग्रेस की तुलना मुगल आक्रमणकारियों से कर दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, मुझे कभी इस बात का संदेह नहीं है कि कांग्रेस और मगल आक्रमणकारियों के बीच बहुत अंतर नहीं है, जिन्होंने मंदिरों को लूटा और न ही ईस्ट इंडिया कंपनी और सोनिया की कांग्रेस के बीच इतना अंतर है, क्योंकि दोनों ने भारत के धन को नष्ट कर दिया। हिंदुओं के लिए कांग्रेस की नफरत अभूतपूर्व है।


क्या बोले थे पृथ्वीराज चव्हाण 

गौरतलब है कि पृथ्वीराज चव्हाण ने 13 मई को एक ट्वीट करते हुए कहा, देश में धार्मिक ट्रस्टों के पास एक ट्रिलियन डॉलर का सोना पड़ा हुआ है। सरकार को कोरोना संकट से निपटने के लिए इस सोने का तुरंत इस्तेमाल करना चाहिए। इस आपातकालीन स्थिति में सोने को कम ब्याज दर पर सोने के बॉन्ड के माध्यम से उधार लिया जा सकता है।’

Desk Team