एम जे अकबर मानहानि मामले में प्रिया रमानी को 25 फरवरी को कोर्ट में तलब

Summary :

दिल्ली की एक अदालत ने एम जे अकबर द्वारा दायर मानहानि के मामले में पत्रकार प्रिया रमानी को 25 फरवरी को उसके समक्ष उपस्थित होने को निर्देश दिया।

दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को एक आदेश में पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर द्वारा दायर मानहानि के मामले में पत्रकार प्रिया रमानी को 25 फरवरी को उसके समक्ष उपस्थित होने को निर्देश दिया। रमानी द्वारा अकबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद पूर्व उन्होंने यह मामला दायर किया था।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने अकबर की याचिका पर प्रिया रमानी को समन जारी किया। अकबर ने पिछले साल 17 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था।

Priya Ramani

रमानी के आरोपों से अकबर की प्रतिष्ठा को पहुंची चोट : पूर्व सहयोगी

भारत में ‘मी टू’ अभियान के जोर पकड़ने पर सोशल मीडिया पर अकबर के खिलाफ आरोप लगाने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री ने प्रिया रमानी के खिलाफ निजी आपराधिक मानहानि की शिकायत दायर की थी। रमानी ने आरोप लगाया था कि अकबर ने तकरीबन 20 साल पहले उनका यौन उत्पीड़न किया था। इन आरोपों का अकबर ने खंडन किया था।

Desk Team