कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को देशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी।
श्रीमती वाड्रा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आप सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं।’’ उन्होंने इसके साथ ही एक कार्ड भी शेयर किया जिसमें बाइबल की पंक्तियां लिखी हुई थी।
गौरतलब है कि श्रीमती वाड्रा और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को कल मेरठ जाने से रोका गया था। दोनों नेता नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन के दौरान मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने मेरठ जा रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



