कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कहा कि मोदी सरकार अर्थव्यवस्था चौपट कर के मौन बैठी हुई है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि केंद्र की बीजेपी सरकार देश की विकट स्थिति को छिपाने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सरकार) के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर प्रियंका ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर यह प्रहार किया।
कांग्रेस महासचिव ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था चौपट, मौन बैठी है सरकार। संकट में हैं कम्पनियाँ, ठप्प हो रहा व्यापार।’’ उन्होंने ‘100 दिन कोई विकास नहीं’ हैशटैग के साथ किये इस ट्वीट में आगे कहा, ‘‘ड्रामे से, छल से, झूठ से, प्रचार से, करके कपट…जन-जन से छुपा रहे देश की हालत विकट।’’

कांग्रेस ने शासन में 100 दिन पूरे करने वाली मोदी सरकार पर यह कहते हुए निशाना साधा कि इस कार्यकाल को तीन शब्दों – “निरंकुशता, अव्यवस्था और अराजकता” में बयां किया जा सकता है। मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर विपक्षी पार्टी ने इस अवधि को अर्थव्यवस्था के लिए बुरा वक्त बताने के लिए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कई आंकड़े पोस्ट किए।
कांग्रेस ने कहा कि ‘‘तीन शब्द जो बीजेपी सरकार के दूसरे कार्यकाल के शुरुआती 100 दिनों की व्याख्या करते हैं, वे हैं – निरंकुश शासन, अव्यवस्था और अराजकता।”


Download Android App
Download iOS App



