Public Health 2.0: डॉ. विवेक लाल ने दिया डिजिटल क्रांति का मंत्र, 2047 के ‘विकसित भारत’ में एआई निभाएगा अहम भूमिका

Public Health 2.0

Public Health 2.0: पीजीआईएमईआर (PGIMER) के निदेशक डॉ. विवेक लाल ने ‘फेसकॉन-2026’ (PHASECON-26) के उद्घाटन अवसर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य के भविष्य को लेकर एक नई दिशा दिखाई। पीजीआई के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग और स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय छात्र सम्मेलन का समापन शनिवार को हुआ। इस वर्ष की थीम “एविडेंस-बेस्ड, एआई इनेबल्ड: पब्लिक हेल्थ 2.0” रही।

विकसित भारत में AI की अहम भूमिका: डॉ. विवेक लाल

अपने उद्घाटन संबोधन में डॉ. विवेक लाल ने कहा कि छात्र-आधारित शैक्षणिक मंच भविष्य के स्वास्थ्य नेताओं को तैयार करने की नर्सरी हैं। उन्होंने भारत में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच में हुई प्रगति की सराहना की और बुनियादी ढांचे व तकनीक में नवाचार की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ. लाल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को एक अत्यंत शक्तिशाली उपकरण बताते हुए कहा कि इसका जिम्मेदारी और सही संदर्भ में उपयोग 2047 तक ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Public Health 2.0: कार्यक्रम में 160 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया

सम्मेलन में डब्ल्यूएचओ (WHO), गेट्स फाउंडेशन, एम्स नई दिल्ली, आईसीएमआर और सरे यूनिवर्सिटी (यूके) जैसे संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान 160 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। डॉ. लाल के विजन को आगे बढ़ाते हुए विशेषज्ञों ने कैंसर निदान, टेलीमेडिसिन और तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में एआई की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की।

Public Health 2.0: मेधावी छात्रों को पुरस्कार

विभाग के प्रमुख डॉ. अरुण के. अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ. विग्नेश आर. द्वारा प्रस्तुत की गई। तीन दिनों तक चली विभिन्न प्रतियोगिताओं और शोध कार्यों के बाद मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया और राष्ट्रगान के साथ सम्मेलन का सफल समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।