Pune Moshi Waste Energy Plant Building Collapse: मुंबई, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में मानूसन की भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है ऐसे में पुणे के पिंपरी चिंचवड में बड़ा हादसा हो गया है जहा बारिश के कारण मोशी इलाके में निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया जिसमें 15 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है और रेस्कयू अभियान को तेज कर दिया गया है। घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन के साथ ही एंबुलेंस भी पहुंच गई है और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
15 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका

महाराष्ट्र में भारी बारिश जारी है और बताया जा रहा है कि मोशी कचरा डिपो का कचरा ढहने की वजह से इमारत को नुकसान पहुंचा है और इसका एक हिस्सा भरभराकर गिर गया है जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और बड़ै पैमाने पर रेस्कयू अभियान चलाया जा रहा है। इस घटना में 15 मजदूरों के मलबे में दबे होने की खबर भी सामने आ रही है और मौके पर आपदा प्रबंधन, पुलिस प्रशासन, दमकल विभाग और एंबुलेंस भी मौजूत है और तेजी से राहत बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र में भारी बारिश

इमारत गिरने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। बता दें कि यह इमारत मोशी इलाके में स्थित है जिसमें कचरा प्रोसेस करने वाली कंपनी का ऑफिस बनाया गया है और हादसे के बाद 15 लोग इमारत में हो सकते है इसकी संभावना जताई गई है। पुणे में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है और पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र में बारिश से जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


Download Android App
Download iOS App




