मध्य प्रदेश के मंडला से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर किसी का भी दिमाग हिल जाएगा। जिले में एक मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग पर कई सवाल खड़े हो गए। मामला है कि महिला गर्भवती थी, वह ऑटो से कही जा रही थी, तभी बीच रास्ते में ही दर्द तेज हुआ और मौके पर ही महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया, लेकिन अफसोस है कि मौके पर ही चारों बच्चों की मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार का आरोप है कि जब महिला की हालत बिगड़ी, तो उन्होंने एम्बुलेंस बुलाई, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंच पाई, जिसके कारण उनके चारों नवजात बच्चों की मौत हो गई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह घटना किसी लापरवाही का नतीजा नहीं है; बच्चों की मौत इसलिए हुई क्योंकि वे समय से पहले पैदा हुए थे।
एम्बुलेंस नहीं पहुंची या समय से पहले हुआ जन्म?

परिजनों का आरोप है कि अगर समय पर एम्बुलेंस आ जाती तो महिला को अस्पताल पहुंचा दिया जाता, तो शायद आज हमारे बीच हमारा बच्चा होता। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दूसरा कारण बताया है। विभाग का कहना है कि यह घटना किसी तरह की कोई लापरवाही से जुड़ा नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, बच्चों का जन्म तय समय से पहले हो गया था और इसी कारण से बच्चे की जान चली गई। फिलहाल इस घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जबकि परिवार अपने बच्चे के खोने के गम में रो रहे हैं।
जिला अधिकारी ने मामले पर क्या कहा?
स्वास्थ्य विभाग ने आगे बताया कि महिला के सभी बच्चों का वजन लगभग 1.5 किलोग्राम था। अधिकारी ने आगे बताया कि महिला को बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है और महिला अब खतरे से पूरी तरह से बाहर है. परिजनों ने कहा कि अगर समय पर हमे एम्बुलेंस मिल जाता तो हमारे बच्चे बच जाते। इस पूरे मामले में जिला धिकारी ने आगे बताया कि इस घटना से जुडी अब तक कोई शिकायत नहीं आई है. उन्होंने कहा कि अगर कोई शिकायत आती है, तो मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
READ ALSO: नूंह में 4 महीने बाद कब्र से निकाला गया मासूम का शव, इंश्योरेंस के लिए मां पर हत्या का शक























