Punjab : कंगना रनौत के साथ बदसलूकी करने वाली CISF की महिला जवान निलंबित

Summary :

Punjab : चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी द्वारा कंगना रनौत के साथ बदसलूकी के मामले में एक्शन लेते हुए CISF की महिला जवान को निaलंबित कर दिया गया। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया। साथ ही सुरक्षाकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले में डीएसपी पंजाब पुलिस के एस संधू चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंचे। साथ ही कंगना रनौत घटना के संबंध में सीआईएसएफ अधिकारी के साथ बैठक की। Highlight :  कंगना रनौत के साथ बदसलूकी CISF की महिला जवान निलंबित कंगना ने CISF अधिकारी के साथ बैठक की कंगना के साथ…

Punjab : चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी द्वारा कंगना रनौत के साथ बदसलूकी के मामले में एक्शन लेते हुए CISF की महिला जवान को निaलंबित कर दिया गया। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया। साथ ही सुरक्षाकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले में डीएसपी पंजाब पुलिस के एस संधू चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंचे। साथ ही कंगना रनौत घटना के संबंध में सीआईएसएफ अधिकारी के साथ बैठक की।

Highlight : 

  • कंगना रनौत के साथ बदसलूकी
  • CISF की महिला जवान निलंबित
  • कंगना ने CISF अधिकारी के साथ बैठक की

कंगना के साथ बदसलूकी

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी द्वारा कंगना रनौत के साथ बदसलूकी के मामले में एक्शन लेते हुए सीआईएसएफ की महिला जवान को निलंबित कर दिया गया। और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान ले लिया। साथ ही सुरक्षाकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कंगना रनौत घटना के संबंध में सीआईएसएफ अधिकारी के साथ बैठक की।

CISF की महिला को निलंबित

अधिकारियों ने कहा कि कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। रनौत को कथित तौर पर उस समय थप्पड़ मारा गया जब वह दिल्ली जा रही थीं। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर नवनिर्वाचित भाजपा सांसद कंगना रनौत को कथित तौर पर थप्पड़ मारने वाली महिला सीआईएसएफ कांस्टेबल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

कार्रवाई की मांग

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर नवनिर्वाचित भाजपा सांसद कंगना रनौत को कथित तौर पर थप्पड़ मारने वाली महिला सीआईएसएफ कांस्टेबल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मामला है क्योंकि हवाई अड्डे पर सुरक्षा के लिए जिम्मेदार लोग इसका उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि महिला सीआईएसएफ कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Saumya Singh