Punjab: वीडियो शूट करने के बहाने मॉडल को बुलाया शिमला फिर किया रेप, मामला दर्ज

Summary :

जालंधर की 23 वर्षीय मॉडल को वीजियो शूट करने के बहाने शिमला बुलकार रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बुधवार को न्यू शिमला महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह 22 दिसंबर को शिमला आई थी। रात को सब शिमला के एक होटल में रूके हुए थे, तभी आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। युवती ने लुधियाना के युवक पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। शिमला एएसपी सुनील नेगी…

जालंधर की 23 वर्षीय मॉडल को वीजियो शूट करने के बहाने शिमला बुलकार रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बुधवार को न्यू शिमला महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस में दर्ज शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह 22 दिसंबर को शिमला आई थी। रात को सब शिमला के एक होटल में रूके हुए थे, तभी आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। युवती ने लुधियाना के युवक पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।

शिमला एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि 27 दिसंबर को मिली शिकायत के आधार आरोपी के खिलाफ आईपीसी 376 (बलात्कार के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला की शिकायत के अनुसार आरोपी युवक पंजाब का रहने वाला है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team