Punjab University छात्राओं को देगी पीरियड्स लीव, इन क्राइटेरिया पर मिलेंगी छुट्टी

Summary :

Punjab University : पंजाब यूनिवर्सिटी (Punjab University) ने छात्राओं के पीरियड्स लीव वाले मुद्दे पर काफी बहस के बाद लीव देने वाले प्रस्ताव पर हामी भर दी हैं। यह नोटिफिकेशन पी.यू. प्रबंधन की ओर से चेयरपर्सन, डायरैक्टर और कोआर्डीनेटरस ऑफ डिर्पाटमेंटल इंस्टीच्यूट सेंटर एंड रूरल सेंटर को भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार (Punjab)यह लीव सैशन 2024-25 से दिया जाएगा। जिसमें पंजाब यूनिवर्सिटी में एक सिमैस्टर में छात्राओं को 4 मासिक धर्म अवकाश मिलेंगे। Highlights Punjab University छात्राओं को देगी पीरियड्स लीव 75 फीसदी से ज्यादा अटेंडेंस होनी चाहिए एक साल में कुल 8 छुट्टी मिलेगी इन शर्तो का…

Punjab University : पंजाब यूनिवर्सिटी (Punjab University) ने छात्राओं के पीरियड्स लीव वाले मुद्दे पर काफी बहस के बाद लीव देने वाले प्रस्ताव पर हामी भर दी हैं। यह नोटिफिकेशन पी.यू. प्रबंधन की ओर से चेयरपर्सन, डायरैक्टर और कोआर्डीनेटरस ऑफ डिर्पाटमेंटल इंस्टीच्यूट सेंटर एंड रूरल सेंटर को भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार (Punjab)यह लीव सैशन 2024-25 से दिया जाएगा। जिसमें पंजाब यूनिवर्सिटी में एक सिमैस्टर में छात्राओं को 4 मासिक धर्म अवकाश मिलेंगे।

Highlights

  • Punjab University छात्राओं को देगी पीरियड्स लीव
  • 75 फीसदी से ज्यादा अटेंडेंस होनी चाहिए
  • एक साल में कुल 8 छुट्टी मिलेगी

इन शर्तो का पूरा होना जरूरी

Punjab University
Punjab University

स्टूडेंट काऊंसिल (Punjab University) के सचिव दीपक गोयत ने बताया कि पी.यू. प्रबंधन ने प्रस्ताव को पास कर दिया है, इससे लड़कियों को काफी फायदा मिलेगा। लड़कियां एक साल के सैशन यानि दो सिमैस्टर में कुल 8 लीव ले सकेंगी, लेकिन इन छुट्टियों को लेने के लिए क्राइटेरिया भी तैयार किया गया है। यह लीव उसी को मिलेंगी, जिसकी अटेंडेंस 75 फीसदी से ज्यादा होगी। उन्होंने आगे कहा कि स्टूडेंट की 75 फीसदी से कम अंटैंडैस होने पर 10 फीसदी अटेंडेंस देने का आधिकार पी.यू. प्रबंधन के पास होता है। इसीलिए लड़कियों को पीरियड्स लीव दी जाएगी या नहीं ये उसकी अटेंडेंस पर निरभर करता है।

ऐसे मिलेगी छुट्टी

Punjab University
Punjab University

नोटिफिकेशन (Punjab University) के अनुसार एग्जाम के दिनों में ये लीव नहीं मिलेगी, फिर चाहे वह इंटरनल हो या फिर एक्सटरनल एग्जाम। इसके अलावा प्रैक्टिकल परीक्षाओं के दौरान भी ये लीव नहीं मिलेगी। यह लीव कॉलेज के चेयरपर्सन व डायरैक्टर की ओर से दी जाएंगी। छात्राओं को लीव लेने के लिए सैल्फ सर्टीफिकेशन देना होगा और फिर लीव लेने के बाद पांच वर्किंग दिनों में फार्म भरकर देना होगा जिस दिन स्टूडेंट लीव पर होंगी, सिर्फ उस दिन के लैक्चर को स्टूडेंट को अटैंड किए गए, लैक्चर में माह के आखिर में जोड़ा जाएगा।

12 छुट्टियों की हुई थी मांग

Punjab University
Punjab University

स्टूडेंट काऊंसिल (Punjab University) के अध्यक्ष जतिंदर सिंह और संयुक्त सचिव ने पीरियड्स के दौरान प्रति सिमेस्टर 12 छुट्टियां लागू करने का मुद्दा उठाया था, जिस पर कई बार बैठक हुई। इन बैठकों में कुछ प्रोफैसर, काऊंसिल की महिला उपाध्यक्ष व सचिव विरोध में दिखे थे। वहीं, कई महिला प्रोफैसरों ने लीव की जरूरत पर असहमति दिखाई थी, तो कुछ ने फैसले का स्पोर्ट भी किया था। वही बहुत बहस के बाद पी.यू. प्रबंधन ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Desk News