DRI की टीम को मिली बड़ी कामयाबी, तीन गोल्ड तस्कर को किया गिरफ्तार

Summary :

Bihar News: पटना के किशनगंज में गोल्ड की तस्करी करने वाले तीनआरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। राजस्व खुफिया निदेशालय ने इन तसकरों को पकड़ा है। ये तसकर सोने की डिलीवरी के लिए पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी पहुंचे थे। तीनों तस्करों को रंगेहाथ पकड़ा राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) सिलीगुड़ी इकाई को सूचना मिली थी कि किशनगंज से दो तस्कर सोने की डिलीवरी के लिए पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी पहुंचे हैं। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। इसके बाद तीनों तस्करों को रंगेहाथ पकड़ लिया। DRI की टीम ने तीन सोना तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लाखों…

Bihar News

Bihar News: पटना के किशनगंज में गोल्ड की तस्करी करने वाले तीनआरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। राजस्व खुफिया निदेशालय ने इन तसकरों को पकड़ा है। ये तसकर सोने की डिलीवरी के लिए पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी पहुंचे थे।

तीनों तस्करों को रंगेहाथ पकड़ा

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) सिलीगुड़ी इकाई को सूचना मिली थी कि किशनगंज से दो तस्कर सोने की डिलीवरी के लिए पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी पहुंचे हैं। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। इसके बाद तीनों तस्करों को रंगेहाथ पकड़ लिया।

DRI की टीम ने तीन सोना तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लाखों 82.50 लाख कैश और 12 गोल्ड बिस्किट बरामद किए गए हैं। डीआरआई की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विधू भूषण रॉय (58), दिनेश पारीक (45) और मनोज कुमार सिन्हा ( 44 ) के रूप में की गई है। विधू भूषण रॉय कूचबिहार के पुंडीबारी बाजार का निवासी है। वहीं दिनेश और मनोज किशनगंज का रहने वाला है।

रंगेहाथ तीनों को पकड़ा

बताया जा रहा है कि राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) सिलीगुड़ी इकाई को सूचना मिली थी कि किशनगंंज से दो तस्कर सोने की डिलीवरी के लिए पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी पहुंचे हैं। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। इसके बाद तीनों तस्करों को रंगेहाथ पकड़ लिया।

कार की डिक्की से मिले कैश

पूछताछ के दौरान विधू भूषण रॉय ने कहा कि वह डिलीवरी का इंतजार कर रहे दो तस्करों को सोना सौंपने के लिए सिलीगुड़ी पहुंचे थे। जैसे ही तस्कर जलपाई मोड़ पहुंचे वैसे ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

कार की तलाशी के दौरान डीआरआई टीम ने डिक्की से 82.50 लाख रुपये कैश और 12 गोल्ड बिस्किट बरामद किया। इसके बाद दिनेश पारीक और मनोज कुमार सिन्हा को गिरफ्तार किया गया। टीम मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। तीनों को जेल भेजा जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan