महाराष्ट्र में हत्या की एक विचलित कर देने वाली CCTV फुटेज सामने आई है। जिसमें साफ़ दिखाया गया है कि महाराष्ट्र के धुले शहर में मंगलवार सुबह एक शख्स को पहले गोली मारी गई फिर तलवारों से वार कर उसकी हत्या कर दी गई मरने वाले का नाम रफीकुद्दीन उर्फ गुड्या है । दिनदहाड़े कुछ लोगों इस शख्स की 70 बार तलवार से वार करके हत्या कर दी है।
ये वारदात मुंबई से करीब 280 km दूर घटी है। वह एक लोकल क्रिमनिल है। बताया जा रहा है कि रफीदुद्दीन एक टी स्टॉल में बैठा हुआ था तभी करीब कम से कम 10 से 11 लोग धारदार हथियारों के साथ आए और उस पर हमला करना शुरू कर दिया। यह पूरी वारदात CCTV फुटेज में कैद हो गयी।
रफीकुद्दीन उर्फ गुड्या पर हमलावरों ने उस पर पहले एक बाल्टी भी फेंकी लेकिन वह बच गया और उसने भागने की कोशिश की। तभी एक शख्स रफीदुद्दीन को पकड़कर टी स्टॉल से बाहर लाया और उसके बाकी साथियों ने उस पर तलावारों ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया।
पुलिस के अनुसार आपसी रंजिश के रफीकुद्दीन उर्फ गुड्या की हत्या की गई। रफीकुद्दीन पर शिरडी, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, धुले में 35 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि CCTV फुटेज में दिख रहे हमलावरों के बारे में कोई भी जानकारी हो तो पुलिस को अवगत कराएं पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पांच टीमें बनाई हैं।


Download Android App
Download iOS App



