राहुल का केंद्र पर आरोप- मोदी जी चला रहे ‘सरकारी कंपनी बेचो’ मुहिम, खजाने को भरने में जुटी है सरकार

Summary :

राहुल ने ट्वीट कर कहा कि “मोदी जी ‘सरकारी कंपनी बेचो’ मुहिम चला रहे हैं। खुद की बनायी आर्थिक बेहाली की भरपाई के लिए देश की सम्पत्ति को थोड़ा-थोड़ा करके बेचा जा रहा है।”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था और जीडीपी में गिरावट जैसे अनेक मुद्दों को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। इस बीच कांग्रेस नेता ने मंगलवार को सरकारी कंपनियों में हिस्सेदारी बेचने के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों का निजीकरण कर खजाने को भरने में जुटे हैं।

राहुल ने ट्वीट कर कहा कि “मोदी जी ‘सरकारी कंपनी बेचो’ मुहिम चला रहे हैं। खुद की बनायी आर्थिक बेहाली की भरपाई के लिए देश की सम्पत्ति को थोड़ा-थोड़ा करके बेचा जा रहा है। जनता के भविष्य और भरोसे को ताक पर रखकर एलआईसी को बेचना मोदी सरकार का एक और शर्मनाक प्रयास है।”

इसके साथ ही उन्होंने एक खबर भी पोस्ट की है जिसमें लिखा है, “एलआईसी में 25 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर खजाना भरेगी केंद्र सरकार।” 

रिया की शिकायत पर सुशांत की बहन और डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज, CBI करेगी जांच

Desk Team