Political News: 2024 लोकसभा चुनाव के पहले चरण से ठीक पहले INDIA गठबंधन के दो मजबूत साथी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी आपको साथ दिखते नजर आएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी और अखिलेश यादव 17 अप्रैल को साझा प्रेस वार्ता गाजियाबाद में करेंगे।
Highlights
- राहुल गांधी और अखिलेश यादव 17 अप्रैल को साझा प्रेस वार्ता गाजियाबाद में करेंगे।
- इस सीट से कांग्रेस ने डॉली शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है
गाजियाबाद क्यों है खास..
आपको बता दें कि गाजियाबाद की सीट अभी बीजेपी के पास है और इस सीट से इस बार INDIA गठबंधन से कांग्रेस के खाते में गई है। इस सीट से कांग्रेस ने डॉली शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है वहीं बीजेपी से इस सीट पर अतुल गर्ग को उतारा है। गाजियाबाद की सियासी समीकरण को समझे तो यहां त्रिकोणीय मुकाबला है बसपा ने यहां से नंदकिशोर पुंडीर को अपना उम्मीदवार बनाया है।
यह भी पढ़ें.. संकल्प पत्र देश के सभी नागरिकों को मोदी की गारंटी: CM योगी
बीजेपी की मजबूत किला रही है गाजियाबाद की सीट..
गाजियाबाद की सीट बीजेपी के लिए शुरू से ही मुफीद रही है इस सीट पर राजपूत, ब्राह्मण और मुसलमान निर्णायक भूमिका में है। आपको बता दें कि गाजियाबाद सीट 7 बार बीजेपी ने वहीं 5 बार कांग्रेस के खाते में रही है वहीं इस बार का मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। कांग्रेस ने इस सीट से एक ब्राह्मण उम्मीदवार को मैदान में उतारा है वहीं बीजेपी से इस सीट से अतुल गर्ग मैदान में हैं। कांग्रेस को लग रहा है कि इस बार वो गाजियाबाद की सीट निकाल सकती हैं यहीं कारण है कि राहुल गांधी और अखिलेश अपनी पहली साझा प्रेस वार्ता गाजियाबाद में कर रहे हैं वही प्रधानमंत्री ने हालिया दिनों में ही गाजियाबाद में रोड शो भी किया था जहां भरपूर जन समर्थन देखने को मिला था। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में इसका क्या राजनीतिक प्रभाव गाजियाबाद की सीट पर देखने को मिलता है।


Download Android App
Download iOS App







