इंटरनेट पर वायरल हुई ‘सोने चांदी की पानी पुरी’, यूजर्स ने कहा, बप्पी लाहिरी पानी पुरी

Summary :

पानी पुरी भारतीयों का फेवरिटी स्ट्रीट-फूड है, चाहे किसी व्यक्ति का पेट कितना ही क्यों न भरा हो लेकिन एक प्लेट पानी पुरी को कोई मना नहीं करता है। गोल गप्पे का तीखा पानी और खट्टे-मिठे पानी का क्या ही कहना है। लेकिन अब स्ट्रीट फूड लवर्स के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जहां पानी पुरी के साथ हुए एक्सपेरिमेंट को देख लोगों के मिक्स रिएक्शन मिल रहे हैं। सूखे मेवे और ठंडाई वाली पानी पुरी दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जहां एक वेंडर ने सूखे मेवे और…

Gold And Silver Panipuri Served With Dry fruit

पानी पुरी भारतीयों का फेवरिटी स्ट्रीट-फूड है, चाहे किसी व्यक्ति का पेट कितना ही क्यों न भरा हो लेकिन एक प्लेट पानी पुरी को कोई मना नहीं करता है। गोल गप्पे का तीखा पानी और खट्टे-मिठे पानी का क्या ही कहना है। लेकिन अब स्ट्रीट फूड लवर्स के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जहां पानी पुरी के साथ हुए एक्सपेरिमेंट को देख लोगों के मिक्स रिएक्शन मिल रहे हैं।

Gold And Silver Panipuri Served With Dry fruit

सूखे मेवे और ठंडाई वाली पानी पुरी

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जहां एक वेंडर ने सूखे मेवे और ठंडाई के साथ परोसकर ट्रेडिशनल फूड को नया रूप दिया है। वीडियो की शुरुआत में वेंडर को सोने की प्लेट पर पकवान पेश करते हुए देखा जा सकता है, जिसमें छह पूरी तरह से तली हुई पूड़ियां रखी है। इसके बाद विक्रेता सभी पुरी में कटे हुए बादाम के साथ-साथ काजू और पिस्ता के कुछ साबुत टुकड़े मिलाता है।

ये वीडियो @cherishing_the_taste_  नाम के अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

बात यहीं खत्म नहीं होती क्योंकि इसके बाद वेंडर स्वाद को और बढ़ाने के लिए पूरी में शहद भी मिलाता है और इसे छह छोटे गिलासों में ठंडाई के साथ परोसता है। आखिर में, प्रत्येक पूरी को सावधानी से सोने और चांदी की पन्नी से ढक दिया जाता है। बता दें, ये वीडियो गुजरात के अहमदाबाद का है।

गोल्ड एंड सिल्वर पानीपुरी

वीडियो शेयर करते हुए व्लॉगर @cherishing_the_taste_ ने लिखा, “गोल्ड एंड सिल्वर पानीपुरी। शेयरईट भारत की पहली हाइजीन लाइव फ्राइड पानीपुरी है। सच में इसका स्वाद बहुत अच्छा है, यह एक मीठा व्यंजन है। अगर आप मीठे के शौकीन हैं, तो आपको यह पसंद आएगा, साथ ही उनकी पानीपुरी की प्रीमियम रेंज भी आपको जरूर आज़मानी चाहिए।”

Gold And Silver Panipuri Served With Dry fruit

यूजर्स ने दी मिली- जुली प्रतिक्रियाएं

अब जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ इसे यूजर्स से मिली- जुली प्रतिक्रियाएं मिलने लगीं। कुछ लोग नए पानी पुरी को पेश करने के तरीके की तारीफ कर रहे हैं तो नहीं कुछ लोग सड़क किनारे पानी पुरी के स्वाद के साथ इसकी तुलना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘पानी पुरी को पानी पुरी रहने दो, महलों की रानी न बनाओं’। वहीं, अन्य ने लिखा, ‘इसे बप्पी लाहिरी पानी पुरी कहना चाहिए’। जबकि एक यूजर ने लिखा,’ फिर भी ये ठेले वाले की पानी पुरी के बराबर नहीं हो सकता है’। आपकी इस पर क्या प्रतिक्रिया है, कमेंट में जरूर बताएं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid