कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुए बस हादसे पर दुख जताया और क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पीड़ितों की मदद करें। गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुई बस दुर्घटना दुखद हैं ।
इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं । मैं इस क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से पीड़ितों की मदद करने का अनुरोध करता हूं।’’ गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक बस के बृहस्पतिवार को गहरे नाले में गिर जाने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य लोग घायल हो गए।


Download Android App
Download iOS App



