राहुल ने दी IAS टॉपर टीना डाबी और अतहर आमिर -उल-शफी को शादी की बधाई  

Summary :

NULL

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2015 के आईएएस टॉपर टीना डाबी और अतहर आमिर – उल – शफी को उनकी शादी पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि “बढती असहिष्णुता और सांप्रदायिक द्वेष के इस दौर में” यह दम्पति सभी भारतीय लोगों के लिए प्रेरणा बनेंगे। उन्होंने ट्वीट किया , “बधाई , टीना डाबी और अतहर आमिर-उल-शफी, आईएएस टॉपर – बैच 2015, आपको शादी की बधाई। आपका प्यार हमेशा मजबूत होता रहे और बढ़ रही असहिष्णुता और सांप्रदायिक द्वेष के दौर में आप सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा बनें।”

साल 2015 में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्रथम स्थान पर रहने वाली टीना डाबी ने अपने कश्मीरी बैच मेट आमिर अतहर शफी खान से शादी कर ली है। खान उस साल इसी परीक्षा में दूसरे स्थान पर रहे थे। दोनों युवा आईएएस अधिकारियों ने रविवार को पहलगाम और अनंतनाग में अपनी शादी की दावत दी।

टीना डाबी ने एक ट्वीट में बताया था , “मैं आपको अपनी शादी के बारे में बताना चाहूंगी। अतहर और मैंने 20 मार्च को जयपुर में शादी कर ली। हमारी शादी कलेक्टर श्री सिद्धार्थ महाजन ने कराई। इसके बाद हमने दो शादी समारोह आयोजित करने की योजना बनाई। कश्मीर में यह समारोह हाल ही में संपन्न हुआ। दिल्ली में यह समारोह 14 अप्रैल को आयोजित होगा।”

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Desk Team