रायपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ सुप्रीमो अजीत जोगी ने कहा है कि ‘राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ आने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि प्रदेश का माहौल जोगी मय है। अजीत जोगी ने कहा कि ‘प्रदेश का माहौल जोगी और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के पक्ष में है और इसमें कोई फर्क नहीं आने वाला है।
राहुल गांधी के दौरे पर उन्होंने कहा कि ‘राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा बीजेपी के खिलाफ नहीं बल्कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के खिलाफ है। जोगी ने कहा कि ‘राहुल गांधी सीतापुर जा रहे हैं जबकी उससे कुछ ही दूरी पर जशपुर मौजूद है जो की बीजेपी का गढ़ है, लेकिन वो वहां नहीं जा रहे हैं।
जोगी ने कहा कि ‘राहुल गांधी दुर्ग जा रहे हैं लेकिन उसने महज आठ किलोमीटर की दूरी पर राजनांदगांव लगता है जो की मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र और बीजेपी का गढ़ है लेकिन राहुल गांधी वहां भी नहीं जा रहे हैं। हीरासिंह मरकाम के राहुल गांधी की सभा में शामिल होने की बात पर जोगी ने कहा कि ‘वो दोनों भाई हैं। जोगी ने कहा कि मरकाम बड़े भाई है और वो छोटे भाई है। लेकिन अब ये वही बता सकते हैं कि उनका कांग्रेस की सभा में जाना कितना सही है और कितना गलत।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



