कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना रोधी टीकों की उपलब्धता की कथित कमी को लेकर शुक्रवार को चिंता जताई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वह विलंब किए बिना लोगों का टीकाकरण करवाना चाहिए।
उन्होंने देश के कई जिलों में टीके की कमी के दावे संबंधी एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘मोदी जी, (लोगों का) टीकाकरण करवाइए। विलंब मत करिए।’’ उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने सवाल किया कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी के बावजूद प्रतिदिन मरने वालों की संख्या 4000 से ऊपर क्यों बनी हुई है?
Mr Modi,
Vaccinate! Don’t Procrastinate. pic.twitter.com/MBB0pakWYD
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 21, 2021
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘चिकित्सा विशेषज्ञ जो कई साक्षात्कार दे रहे हैं, उन्हें निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर देना चाहिए: जब रोजाना नए संक्रमणों की संख्या 4 लाख से घटकर 2.5 लाख के आसपास हो गई है, तो मरने वालों की संख्या अभी भी प्रति दिन 4000 से ऊपर क्यों है?’’
पूर्व वित्त मंत्री ने यह भी पूछा, ‘‘जांच की गई संख्या भी लगभग 20 लाख प्रतिदिन है। यदि पॉजिटिविटी दर कम हो रही है, तो मरने वालों की संख्या प्रतिदिन 4000 से अधिक क्यों है? क्या यह उचित चिकित्सीय देखभाल,ऑक्सीजन, दवाओं, वेंटिलेटर, अस्पतालों में बेड आदि की कमी के कारण है?’’


Download Android App
Download iOS App



