Rahul Gandhi Big Warning: मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के दुष्परिणाम अब पूरी दुनिया पर मंडरा रहे हैं। भारत पर तेल संकट का खतरा मंडरा रहा है, और आम जनता ईंधन की कमी से परेशान है। विभिन्न वस्तुओं की कीमतें रोज़ाना बढ़ रही हैं। पिछले एक हफ़्ते में ही, पेट्रोल, डीज़ल और CNG की कीमतें दो बार बढ़ाई जा चुकी हैं। यहां तक कि खाने-पीने की चीज़ें भी लगातार महंगी होती जा रही हैं। इन सब के बीच, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने X पर एक पोस्ट कर आर्थिक तूफ़ान आने की बड़ी चेतावनी दी है।
Rahul Gandhi Latest News: राहुल गांधी ने दी बड़ी चेतावनी
एक भयंकर आर्थिक तूफ़ान सर पर है।
12 साल में मोदी जी ने जो ढाँचा खड़ा किया – वह सिर्फ़ अडानी और अंबानी के लिए था।
और, अब वही ढाँचा भरभराकर ढहने वाला है।
चोट उन्हें नहीं लगेगी – उनके पास निकलने के रास्ते हैं।चोट आपको लगेगी – युवाओं को, ग़रीबों को, मध्यमवर्ग को, किसानों को,… pic.twitter.com/GqD8oUApji
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 19, 2026
राहुल गांधी ने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘एक भयंकर आर्थिक तूफ़ान सर पर है। 12 साल में मोदी जी ने जो ढाँचा खड़ा किया – वह सिर्फ़ अडानी और अंबानी के लिए था। और, अब वही ढाँचा भरभराकर ढहने वाला है। चोट उन्हें नहीं लगेगी – उनके पास निकलने के रास्ते हैं। चोट आपको लगेगी – युवाओं को, ग़रीबों को, मध्यमवर्ग को, किसानों को, मज़दूरों को, छोटे व्यापारियों को – जो कभी इस ढाँचे का हिस्सा थे ही नहीं। अपने आसपास देखिए। क्या आप उस ढाँचे का हिस्सा हैं – या उस तूफ़ान का शिकार?’
Economic Crisis Warning: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ें

मंगलवार सुबह-सुबह आंख खुलते ही सबसे पहली खबर कि आज पेट्रोल डीजल के दाम फिर बढ़ गए हैं। ये खबर आम जनता के लिए एक बड़ी मुसीबत की तरह है। आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹97.77 से बढ़कर ₹98.64 प्रति लीटर हो गई, जबकि डीज़ल की कीमत ₹90.67 से बढ़कर ₹91.58 प्रति लीटर हो गई। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और आयात पर निर्भरता के कारण, आने वाले समय में भारत का तेल व्यापार घाटा और बढ़ सकता है।


Download Android App
Download iOS App




