Rahul Gandhi Filed Nomination: कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए कांग्रेस ने शुक्रवार सुबह इसकी आधिकारिक घोषणा की थी। अब इसके बाद राहुल गांधी ने रायबरेली सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। वहीं, कांग्रेस ने अमेठी संसदीय क्षेत्र से किशोरी लाल शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है।
Highlights:
- रायबरेली से राहुल गांधी ने भरा नामांकन
- खड़गे और सोनिया गांधी रहे मौजूद
नामांकन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी रहे मौजूद
नामांकन के दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। अमेठी और रायबरेली उत्तर प्रदेश की इन दोनों लोकसभा सीटों पर लंबे समय से गांधी परिवार के सदस्य चुनाव लड़ते रहे हैं। राजनीतिक हलकों में इन सीटों को गांधी-नेहरू परिवार के गढ़ के रूप में भी देखा जाता है। हालांकि, इस बार कांग्रेस ने अमेठी संसदीय सीट से गैर-गांधी परिवार वाले व्यक्ति को अपना उम्मीदवार बनाया है।


Download Android App
Download iOS App



