Rahul Gandhi In Lok Sabha: पिछले दिनों से लोकसभा की कार्यवाही जारी है. इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है। संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया और स्पीकर की भूमिका पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि सदन का काम सिर्फ किसी एक पार्टी की नहीं, बल्कि पूरे देश की आवाज़ को दिखाना है। “हर बार जब हम बोलने के लिए उठते हैं, तो हमें बोलने तक नहीं दिया जाता है’. राहुल गांधी ने स्पीकर के सामने अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की, जिससे सामने बैठे BJP नेता किरेन रिजिजू समेत रूलिंग पार्टी के कई नेता हैरान रह गए।
Rahul Gandhi In Lok Sabha: व्यक्तिगत टिप्पणियों पर आग-बबूला हुए राहुल
लोकसभा में बोलते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “यहां चर्चा लोकतांत्रिक प्रक्रिया और स्पीकर की भूमिका के बारे में है। कई बार मेरा नाम लिया गया है और मेरे बारे में अजीब बातें कही गई हैं। यह सदन भारत के लोगों की अभिव्यक्ति है। यह किसी एक पार्टी को नहीं, बल्कि… pic.twitter.com/AJMwzb4i4e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 11, 2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अक्सर उनके नाम का ज़िक्र बिना मतलब का किया जाता है और उनके बारे में अजीब बातें बोली जाती हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे व्यक्तिगत टिप्पणियां संसद की असली मुद्दे को प्रभावित करती हैं। उनका कहना था कि संसद में मुख्य फोकस नीति और देश के मुद्दों पर होना चाहिए, न कि किसी सदस्य को निशाना बनाने पर।
Rahul Gandhi In Lok Sabha: सरकार के समझौतों पर उठाए कई सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने याद दिलाया कि पिछली बार उन्होंने प्रधानमंत्री की तरफ से किए गए समझौतों के बारे में बुनियादी सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि ऐसे सवाल जनता को जानकारी देने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जरूरी हैं। लेकिन जब संसद में सदस्यों को बोलने ही नहीं दिया जाता, तो लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर इसका साफ़ असर नजर आता है।
लोकतांत्रिक चर्चा का सम्मान करना जरूरी

बता दें कि राहुल गांधी के भाषण ने यह साबित किया है कि संसद सही से कार्यवाही होना ज़रूरी है। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की है कि सियासी पुलाव बनाने के बजाय खुली बहस और सही मुद्दों पर चर्चा होने दिया जाए। नेता प्रतिपक्ष के शब्दों ने यह याद दिलाया कि लोकसभा जनता की आवाज़ का एक मंच है, जहां हर सदस्य को बोलने का हक मिलना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App




