नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को लेकर राहुल गांधी की ओर से की गई टिप्पणियों पर एनडीए नेताओं ने जमकर निशाना साधा है।
आईएएनएस से बातचीत करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने कहा, “मेरा कहना है कि राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए। उन्हें कम से कम ऐसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, खासकर महिलाओं के खिलाफ।”
बबीता सिंह चौहान ने आगे कहा, “उनकी मां और बहन दोनों राजनीति में हैं, इसलिए मुझे लगता है कि ऐसे शब्द उचित नहीं हैं। दूसरी बात, मैं आपको बता दूं कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने अभद्र भाषा को अपना हथियार बना लिया है। अब, आपने देखा कि जंतर-मंतर पर बच्चों ने किस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया। इसके पीछे कौन था? ये लोग ही थे। वे ही उन्हें उकसा रहे थे।”
शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि उनकी हरकतें महिलाओं के प्रति राहुल गांधी की सोच को दर्शाती हैं। वे नहीं समझ पा रहे हैं कि प्रधानमंत्री कैसे 140 करोड़ भारतीयों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिप्रेजेंट करते हैं। यह टॉफी की बात नहीं है, यह भारत के सम्मान की बात है। उनकी सोच इतनी घिनौनी है और वे नौटंकीबाज हैं।
भाजपा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी और संदीप दीक्षित किसी लायक नहीं हैं। उनको समझ ही नहीं है कि प्रधानमंत्री मोदी का अपमान करते-करते देश की महिलाओं का भी अपमान करने लगे। इटली की राष्ट्राध्यक्ष का अपमान करना, देश की महिलाओं का अपमान है। उनको बुद्धि कहां से आती है, यह समझ से परे हैं। पता नहीं कब वे परिपक्व होंगे। राहुल गांधी को देश और दुनिया समझ गई है। उनको अपनी मां और बहन से सीखना चाहिए कि किस तरह से महिलाओं का सम्मान किया जाता है।
भाजपा सांसद करण भूषण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को मर्यादा में रहकर बातचीत करनी चाहिए। उनका यह तरीका गलत है। संसद में हम लोग राहुल गांधी को बहुत दिनों से देख रहे हैं। उनका ऐसा बेतुका व्यवहार हम लोग बहुत दिनों से देख रहे हैं।
वहीं, जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि किसी भी राष्ट्राध्यक्ष के खिलाफ टिप्पणी करने से समझ में आ जाता है कि मन में कैसी चीजों से भरा हुआ है।
–आईएएनएस
एसडी/एएस
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)



Download Android App
Download iOS App



