Rahul Gandhi बनाए गए विपक्ष की ओर से लोकसभा में नेता , I. N. D. I.A गठबंधन में हुआ फैसला

Summary :

Rahul Gandhi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर मंगलवार को बैठक हुई। इस बैठक में राहुल गांधी ( Rahul Gandhi )  को नेता प्रतिपक्ष बनाने को लेकर विचार किया। Highlights:  राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) होंगे नेता विपक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुए  इंडिया गठबंधन की बैठक में लिया गया फैसला  इस संबंध में CPP चेयरमैन ने प्रोटेम स्पीकर को लिखा पत्र   कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया है कि राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता होंगे। ये फैसला कांग्रेस बैठक में लिया गया है। CPP चेयरपर्सन ने प्रोटेम स्पीकर को पत्र लिखा है और ये बताया…

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर मंगलवार को बैठक हुई। इस बैठक में राहुल गांधी ( Rahul Gandhi )  को नेता प्रतिपक्ष बनाने को लेकर विचार किया।

Highlights: 

  • राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) होंगे नेता विपक्ष 
  • मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुए  इंडिया गठबंधन की बैठक में लिया गया फैसला 
  • इस संबंध में CPP चेयरमैन ने प्रोटेम स्पीकर को लिखा पत्र  

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया है कि राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता होंगे। ये फैसला कांग्रेस बैठक में लिया गया है। CPP चेयरपर्सन ने प्रोटेम स्पीकर को पत्र लिखा है और ये बताया है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी होंगे। ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के नेताओं की बैठक में लिया गया फैसला।

संविधान की किताब लेकर शपथ लेने पहुंचे लोकसभा के मंच

इससे पहले, लोकसभा में मंगलवार को भी सांसदों को सदस्यता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के दौरान दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला। एक तरफ जहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संविधान की किताब लेकर शपथ लेने पहुंचे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार शाम लोकसभा में बतौर संसद सदस्य शपथ ली। शपथ लेते समय राहुल गांधी के हाथ में संविधान की प्रति थी। इस दौरान कांग्रेस सांसदों ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की और ‘भारत जोड़ो’ के नारे लगाए।

Rahul Gandhi took oath in Lok Sabha holding a copy of the Constitution in his hand-m.khaskhabar.com

कांग्रेस सांसदों ने टेबल थपथपाकर किया Rahul Gandhi का स्वागत

ज्यों ही शपथ लेने के उपरांत राहुल गांधी ने ‘जय हिंद, जय संविधान’ कहा। राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) के शपथ लेने के दौरान कांग्रेस सांसदों ने टेबल थपथपाकर उनका स्वागत किया। राहुल गांधी के बाद अमेठी से सांसद चुने गए कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने लोकसभा में संसद सदस्य की शपथ ली। इसके अलावा सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली।
राहुल और किशोरी लाल शर्मा के शपथ लेने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत खुशी हुई, राहुल को शपथ लेते हुए देखकर अच्छा लगा।  Parliament Winter Session Live Updates December 13 Day 10 Lok Sabha Rajya Sabha Congress BJP PM Modi Amit Shah Rahul Gandhi

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News