ईरान युद्ध पर राहुल गांधी ने क्यों कहा, “ग्लोबल पैराडाइम Shift की लड़ाई चल रही है”, चाहते हैं संसद में हो चर्चा

Rahul Gandhi on Iran War

Rahul Gandhi on Iran War : लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही को कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. इस बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा की मांग की.

संसद परिसर में रखी बात

उन्होंने संसद परिसर में मीडियाकर्मियो से बात करते हुए कहा कि वेस्ट एशिया में जो हो रहा है, उससे बहुत बड़ा फाइनेंशियल नुकसान होगा. ग्लोबल पैराडाइम बदलने की लड़ाई चल रही है और इससे हमारी इकॉनमी को बड़ा नुकसान होगा. आपने स्टॉक मार्केट देखा है, इसलिए देश को बड़ा झटका लगेगा. तो, इस पर चर्चा करने में क्या दिक्कत है?

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार इस गंभीर वैश्विक मुद्दे पर चर्चा से भाग रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने अमेरिका के साथ जो समझौते किए हैं, उससे देश को भारी नुकसान हो सकता है। राहुल ने इसे ‘ब्लैकमेल’ और ‘कॉम्प्रोमाइज’ करार देते हुए कहा कि चर्चा होने पर सच सामने आ जाएगा, इसलिए पीएम संसद से दूर भाग रहे हैं।

बजट सत्र का दूसरा चरण

बता दें, बजट सत्र का पहला चरण काफी हंगामेदार था. आज से बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू हुआ जो काफी हंगामे दार रहा। यह चरण 2 अप्रैल तक चलेगा. लोकसभा में कई मामलों पर चर्चा होने को लेकर विपक्ष मांग कर रहा है। इस बार का सत्र इसलिए भी हंगामेदार रहने वाला है क्योंकि इस सत्र में अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव और वोटिंग होने की संभावना है.

किस ओर इशारा

राहुल गांधी ने अपनी बात फिलहाल ईरान युद्ध के दौरान चल रही उथलपुथल पर की, वे ईरान युद्ध से दुनिया भर में पड़ने वाले आर्थिक प्रभावों को लेकर कह रहे थे। उन्होंने संसद परिसर में यही कहा कि ग्लोबल पेराडाइम बदलने की लड़ाई चल रही है। यानि नए समीकरण बनने की बात वे कह रहे थे। युद्ध के चलते भारत को होने वाले क्षति पर वे चर्चा चाहते हैं।

फिलहाल कल 11 बजे संसद की कार्रवाई फिर शुरू होगी तो तस्वीर स्पष्ट हो पाएगी।

यह भी पढ़ेंनेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ 20 अप्रैल को ईडी की याचिका पर सुनवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।