देश मे बढ़ते कोरोना मामलों के बीच लोग बेहाल और लाचार नजर आ रहे हैं, संकट की इस घड़ी में राजनीतिक दल सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर सरकार पर हमला साधा है।
चर्चा बहुत हो चुकी।
देशवासियों को वैक्सीन मुफ़्त मिलनी चाहिए- बात ख़त्म।
मत बनाओ भारत को भाजपा system का victim!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 26, 2021
राहुल ने ट्वीट कर कहा , “चर्चा बहुत हो चुकी। देशवासियों को वैक्सीन मुफ्त मिलनी चाहिए- बात खत्म। मत बनाओ भारत को भाजपा सिस्टम का ‘विक्टिम’।”
राहुल गांधी ने ये ट्वीट ऐसे समय में किया है जब भारत में कोविड-19 संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है. अलग-अलग राज्यों से रोजाना सामने आ रहे कोरोना के आंकड़े डराने वाले हैं. हालांकि राहुल का यह पहला ट्वीट नहीं है जिसमें उन्होंने सरकार पर इस तरह निशाना साधा हो, इस पहले भी राहुल एक के एक बाद ट्वीट कर सरकार पर हमला बोलते रहे हैं।
दरअसल देश में कोविड टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरूआत 1 मई से होने जा रही है, तीसरे चरण में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को टीका लगाया जाएगा। इस टीकाकरण अभियान के लिए 28 अप्रैल से पंजीकरण शुरू होगा। इस बीच कोरोना वैक्सीन की कीमत को लेकर बवाल मचा हुआ है। हालांकि बीते दिनों कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाया था और जमकर इस मसले पर सरकार को घेरा था।
उल्लेखनीय है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित कोविशील्ड टीका राज्य सरकारों को 400 रुपये प्रति खुराक और निजी अस्पतालों को 600 रुपये में मिलेगा। दूसरी तरफ, भारत बायोटेक का टीका कोवैक्सीन टीका प्रति खुराक राज्यों को 600 रुपये और निजी अस्पतालों को 1200 रुपये में मिलेगा। वैसे, कई राज्य सरकारों ने घोषणा की है कि उनके यहां लोगों को मुफ्त में टीका लगाया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



