दिल्ली जंतर मंतर में पेपर लीक के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि जो भी बच्चा जंतर मंतर गया उसपर कार्रवाई होगी। अब इस मामले में लोकसभा नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने DU पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि छात्रों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने से रोकने की आपकी हिम्मत कैसे हुई? हालांकि, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए छात्रों के लिए नियम जारी किए हैं।
किन बातों पर भड़के राहुल गांधी?
बता दें कि कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पिछले कई महीनों से पेपर लीक के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे हैं। इसी बीच वो एक बार फिर बेहद नाराज हुए हैं। उन्होंने उन फैसलों पर कड़े तेवड़ में सोसल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया है, जिनमें बच्चों को जंतर मंतर पर जाने से रोकने के लिए DU ने एडवाइजरी जारी की है। इस मामले पर राहुल गांघी ने एक्स पोस्ट में लिखा,” छात्रों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने से रोकने की आपकी हिम्मत कैसे हुई? ध्यान रहे, समय आने पर आपको ही जवाबदेह ठहराया जाएगा.”
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों से क्या कहा था?
Dear students and faculty, your safety matters to us. Please note that any unlawful assemblies or demonstrations at Jantar Mantar, New Delhi, which are strictly regulated as per the directives of the Hon’ble Supreme Court of India, may invite legal action. Such activities can…
— University of Delhi (@UnivofDelhi) July 23, 2026
बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कल, गुरुवार को एक नोटिफिकेशन जारी किया। इसे एक्स पर पोस्ट किया गया। जिसमें लिखा था, ‘प्रिय छात्रों और फैकल्टी सदस्यों, आपकी सुरक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया ध्यान दें कि जंतर-मंतर, नई दिल्ली में किसी भी तरह की गैर-कानूनी सभा या प्रदर्शन—जिन पर भारत के माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार कड़े नियम लागू हैं—के कारण कानूनी कार्रवाई हो सकती है। ऐसी गतिविधियों से छात्रों की व्यक्तिगत सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है और उनकी पढ़ाई-लिखाई की प्रगति और करियर के अवसरों पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए, सभी छात्रों से आग्रह है कि वे जंतर-मंतर से दूर रहें और अपनी सुरक्षा तथा कानून का पालन करने को प्राथमिकता दें। साथ ही, आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है क्योंकि स्थिति को भड़काने के लिए काफी मात्रा में नकली और गुमराह करने वाली जानकारी बनाई और फैलाई जा रही है।”
राहुल गांधी ने क्या लिखा?
How dare you threaten students for exercising their democratic rights?
Please note, you are the ones that will be held accountable when the time comes. https://t.co/Mx6D19SP5h
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 24, 2026
अब इसी पोस्ट पर री-ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने कड़े तेवड़ दिखाए हैं। उन्होंने जवाबी हमले करते हुए लिखा,”स्टूडेंट्स को उनके डेमोक्रेटिक अधिकारों का इस्तेमाल करने पर धमकाने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? कृपया ध्यान दें, समय आने पर आपको ही ज़िम्मेदार ठहराया जाएगा।”



Download Android App
Download iOS App




