राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, बोले-अज्ञानता से ज्यादा खतरनाक होता है अहंकार

Summary :

देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत में लगाए गए लॉकडाउन से साबित होता है कि अज्ञानता से ज्यादा खतरनाक अहंकार होता है।

उन्होंने महान वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टीन के एक कथन का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, ‘‘यह लॉकडाउन साबित करता है कि सिर्फ एक चीज अज्ञानता से ज्यादा खतरनाक है और वह है अहंकार ।’’ कांग्रेस नेता ने लॉकडाउन के चारों चरणों में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि से जुड़ा एक ग्राफ भी शेयर किया। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 11,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं और सोमवार को संक्रमण के मामले बढ़कर 3,32,424 हो गए। संक्रमण से 325 और लोगों की मौत के साथ ही मरने वालों की संख्या 9,520 हो गई है। गौरतलब है कि अमेरिका, ब्राजील और रूस के बाद भारत कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गया है । 

मध्यप्रदेश : पूर्व CM कमलनाथ ने की दिग्विजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने की निंदा

Desk Team