गुरुग्राम की घटना को लेकर राहुल गांधी ने साधा भाजपा और RSS पर निशाना

Summary :

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, गुरुग्राम में उपद्रवियों द्वारा एक परिवार की बेरहमी से पिटाई के वीडियो से हर देशप्रेमी भारतीय आहत है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुग्राम में एक परिवार के सदस्यों की कुछ लोगों द्वारा बर्बर ढंग से पिटाई पर चिंता व्यक्त करते हुए शनिवार को दावा किया कि यह घटना भाजपा और आरएसएस द्वारा राजनीतिक ताकत के लिए नफरत का इस्तेमाल किये जाने के प्रति एक चेतावनी है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ”गुरुग्राम में उपद्रवियों द्वारा एक परिवार की बेरहमी से पिटाई के वीडियो से हर देशप्रेमी भारतीय आहत है।” उन्होंने कहा, ”आरएसएस/भाजपा ने राजनीतिक शक्ति के लिए शत्रुता एवं घृणा का इस्तेमाल करते हैं। यह घटना उनकी इस रणनीति के भयावह परिणाम और स्याह पहलू को लेकर चेतावनी है।”

rahul tweet

इस घटना को लेकर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने खट्टर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ”भयावाह भीड़तंत्र भाजपा राज का पर्याय बन गया है। खट्टर सरकार के जंगलराज में हरियाणा की क़ानून व्यवस्था तार-तार हो गयी है। आम नागरिक भयभीत है एवं नफ़रत का माहौल है।” उन्होंने दावा किया, ”ऐसी शर्मनाक दृश्य बताते है कि खट्टर राज में मानवता कितनी पिछड़ती जा रही है।”

randeep tweet

गुरुग्राम में क्रिकेट विवाद पर मुस्लिम युवकों की पिटाई, केजरीवाल ने PM पर साधा निशाना

Desk Team