बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान सभी पार्टियों की तरफ से तेज है। सभी दल प्रचार अभियान में जोरशोर से लग गए हैं। इस दौरान शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी प्रचार अभियान में उतर जाएंगें। चुनाव प्रचार शुरू करने से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा है।
‘तुम्हारे दावों में बिहार का मौसम गुलाबी है
मगर ये आंकड़े झूठे हैं ये दावा किताबी है।’कोरोना हो या बेरोज़गारी, झूठे आँकड़ों से पूरा देश परेशान है।
आज बिहार में आपके बीच रहूँगा। आइए, इस झूठ और कुशासन से पीछा छुड़ाएँ।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 23, 2020
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “‘तुम्हारे दावों में बिहार का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं ये दावा किताबी है।’ कोरोना हो या बेरोज़गारी, झूठे आंकड़ों से पूरा देश परेशान है। आज बिहार में आपके बीच रहूंगा। आइए, इस झूठ और कुशासन से पीछा छुड़ाएं।”
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को राहुल गांधी ने बिहार के लोगों को कोरोना वायरस का टीका मुफ्त उपलब्ध कराने के भाजपा के चुनावी वादे को लेकर तंज कसते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भारत सरकार ने कोविड के टीके तक पहुंच की रणनीति की घोषणा कर दी है और अब लोग इसे हासिल करने की जानकारी के लिए राज्यवार चुनाव कार्यक्रमों पर गौर कर सकते हैं।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत सरकार ने कोरोना वायरस के टीके तक लोगों की पहुंच से जुड़ी अपनी रणनीति की घोषणा कर दी है। कृपया यह जानने के लिए राज्यवार चुनाव कार्यक्रमों का सहारा लें कि यह आपको दूसरे फर्जी वादों के पिटारे के साथ कब मिलेगा।’’


Download Android App
Download iOS App



