राहुल ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- आपदा को मुनाफे में बदल कर कमा रही है गरीब विरोधी सरकार

Summary :

राहुल ने अपने ट्वीट के साथ एक खबर को भी सांझा किया है जिसमे बताया गया है कि कोरोना काल में इंडियन रेलवे ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 428 करोड़ रुपये की कमाई की है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों विभिन्न मुद्दों पर लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। इस बीच राहुल ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार आपदा के समय में भी गरीबों से मुनाफा वसूलने में कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से हुई कमाई के बहाने  केंद्र सरकार को गरीब विरोधी बताते हुए यह आरोप लगाया है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा “बीमारी के ‘बादल’ छाए हैं, लोग मुसीबत में हैं, बेनिफिट ले सकते हैं- आपदा को मुनाफे में बदल कर कमा रही है गरीब विरोधी सरकार।” राहुल ने अपने ट्वीट के साथ एक खबर को भी सांझा किया है जिसमे बताया गया है कि कोरोना काल में इंडियन रेलवे ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 428 करोड़ रुपये की कमाई की है।

बता दें कि लॉकडाउन की वजह से प्रवासी मजदूर लंबे समय से फंसे हुए थे जिसको ध्यान में रखते हुए केंद्र ने मजदूरों को घर पहुंचाने की जिम्मेदारी ली। प्रवासी मजदूरों को घर वापस भेजने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई गयी।

राजस्थान में सियासी संकट के बीच CM गहलोत ने आज फिर बुलाई कैबिनेट बैठक

Desk Team