राहुल ने साधा निशाना, कहा- ‘नोटबंदी और देश बंदी’ से BJP सरकार ने उजाड़ दिए अनगिनत घर

Summary :

कांग्रेस नेता ने जो खबर साझा की, उसके मुताबिक, तेलंगाना से ताल्लुक रखने वाली लेडी श्रीराम कॉलेज की एक छात्रा ने पिछले दिनों परिवार की आर्थिक तंगी के चलते कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने नोटबंदी और ‘देशबंदी’ (लॉकडाउन) से अनगिनत घर उजाड़ दिए।

उन्होंने लेडी श्रीराम कॉलेज की एक छात्रा की कथित खुदकुशी की खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘इस अत्यंत दुखद घड़ी में इस छात्रा के परिजनों को मेरी संवेदनाएं। जानबूझकर की गयी नोटबंदी और देशबंदी से भाजपा सरकार ने अनगिनत घर उजाड़ दिए। यही सच्चाई है।’’ कांग्रेस नेता ने जो खबर साझा की, उसके मुताबिक, तेलंगाना से ताल्लुक रखने वाली लेडी श्रीराम कॉलेज की एक छात्रा ने पिछले दिनों परिवार की आर्थिक तंगी के चलते कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।

बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए रविवार को आरोप लगाया कि चार साल पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस कदम का मकसद अपने कुछ “उद्योगपति मित्रों” की मदद करना था और इसने भारतीय अर्थव्यवस्था को “बर्बाद” कर दिया। 
गांधी और कांग्रेस आरोप लगाते रहे हैं कि 2016 में की गई नोटबंदी लोगों के हित में नहीं थी और इसने अर्थव्यवस्था पर विपरीत असर डाला है। इस आरोप का सरकार ने बार-बार खंडन किया है। नोटबंदी के विरोध में पार्टी के ऑनलाइन अभियान ‘स्पीक अप एगेंस्ट डिमो डिजास्टर’ के तहत जारी एक वीडियो में गांधी ने कहा कि सवाल यह है कि बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था कैसे भारत की अर्थव्यवस्था से ” आगे बढ़” गई, क्योंकि एक समय था जब भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे उच्च प्रदर्शन वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक थी।

पीएम मोदी का सन्देश – ‘लोकल फोर दिवाली’ को अपनाएं, इससे अर्थव्यवस्था में नयी चेतना आएगी 

Desk Team