गंभीर रूप से बीमारी से जूझ रहे मरीजों को ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ती है, लेकिन देश इस समय ऑक्सीजन की भारी कमी से जूझ रहा है। ऑक्सीजन की कमी को लेकर विपक्ष केंद्र पर हमलावर हैं। इस बीच शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि PR व अनावश्यक प्रॉजेक्ट पर खर्च करने की बजाए वैक्सीन और ऑक्सीजन पर केंद्र को ध्यान देना चाहिए।
सद्भाव से केंद्र सरकार से अपील है कि PR व अनावश्यक प्रॉजेक्ट पर खर्च करने की बजाए वैक्सीन, ऑक्सीजन व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दें।
आने वाले दिनों में ये संकट और भी गहरायेगा। इससे निबटने के लिए देश को तैयार करना होगा।
वर्तमान दुर्दशा असहनीय है!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 24, 2021
राहुल ने ट्वीट कर कहा कि “सद्भाव से केंद्र सरकार से अपील है कि PR व अनावश्यक प्रॉजेक्ट पर खर्च करने की बजाए वैक्सीन, ऑक्सीजन व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दें। आने वाले दिनों में ये संकट और भी गहरायेगा। इससे निबटने के लिए देश को तैयार करना होगा। वर्तमान दुर्दशा असहनीय है!”
बता दें कि दिल्ली में शनिवार को ऑक्सीजन संकट के बीच जयपुर गोल्डन अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार 20 मरीजों की मौत हो गयी है। दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी देखी जा रही है और शुक्रवार को सर गंगाराम अस्पताल में पिछले 24 घंटों में 25 कोविड-19 मरीजों की मौत हो गई है। सर गंगा राम अस्पताल ने गुरुवार शाम को ऑक्सीजन की आपूर्ति की तत्काल आवश्यकता बताई थी, क्योंकि अस्पतालों में भर्ती किए गए 140 से अधिक गंभीर मरीज वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। हालांकि रिपोर्ट के अनुसार अस्पताल को अब ऑक्सीजन की आपूर्ति मिल गई है।


Download Android App
Download iOS App



