सोनू सूद के कोरोना नेगेटिव होने पर कंगना रनौत ने ट्वीट कर कही ये बात, रिएक्शन हो रहा वायरल

Summary :

सोनू सूद ने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘कोरोना वायरस के लिए टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है’। उनके इस ट्वीट पर अब कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी है। कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में सोनू के ठीक होने का पूरा क्रेडिट भारत में बनी वैक्सीन को दिया है।

कोरोना काल के मसीहा कहलाने वाले अभिनेता सोनू सूद ने कोविड 19 को मात दे दी है। सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। इस खबर के सामने आने के बाद अभिनेता के फैन्स काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच कंगना रनौत ने भी इस बारे में ट्वीट किया है।
कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में सोनू के ठीक होने का पूरा क्रेडिट भारत में बनी वैक्सीन को दिया है। एक्ट्रेस के मुताबिक, सोनू भारत में बनी वैक्सीन लगवाने की वजह से ही इतनी जल्दी ठीक हुए हैं। वह लिखती हैं- ‘सोनू जी, आपने कोविड वैक्सीन का पहला डोज ले लिया था और मैं देख रही हूं कि आप बहुत तेजी से ठीक हो गए हैं। शायद आप भारत में बनी वैक्सीन और उसके प्रभावों की तारीफ करना चाहते हों, ताकि लोगों को भी वैक्सीन लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके’। 


बता दें, सोनू सूद ने 17 अप्रैल को ही अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। खास बात ये है कि एक्टर ने वायरस से संक्रमित होने के करीब 10 दिन पहले ही वैक्सीन लगवाई थी। हालांकि, संक्रमण की चपेट में आने के बाद भी वह लगातार जरूरतमंदों की मदद करने में जुटे थे। मालूम हो कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर तेजी से पूरे देश को अपनी चपेट में लेती जा रही है।  खासकर, महाराष्ट्र में तेजी से यह महामारी पैर पसार रही है। रोजाना महामारी से संक्रमित लाखों मरीज सामने आ रहे हैं। 

Desk Team