कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि कोरोना महामारी को रोकने के लिए ठोस उपाय कर यदि स्थिति में बदलाव नहीं किया जाता है तो दस अगस्त तक देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर दोगुनी हो जाएगी।
राहुल ने शुक्रवार को कहा कि देश में हर रोज कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा हो रहा है लेकिन सरकारी स्तर पर इस स्थिति में सुधार के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाये जा रहे है।
10,00,000 का आँकड़ा पार हो गया।
इसी तेज़ी से #COVID19 फैला तो 10 अगस्त तक देश में 20,00,000 से ज़्यादा संक्रमित होंगे।
सरकार को महामारी रोकने के लिए ठोस, नियोजित कदम उठाने चाहिए। https://t.co/fMxijUM28r
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 17, 2020
उन्होंने ट्वीट किया “10,00,000 का आंकड़ा पार हो गया। इसी तेजी से कोविड-19 फैला तो 10 अगस्त तक देश में 20,00,000 से ज्यादा संक्रमित होंगे। सरकार को महामारी रोकने के लिए ठोस, नियोजित कदम उठाने चाहिए।”
बता दें कि बीते मंगलवार को राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘इस हफ्ते हमारे देश में आंकड़ा 10,00,000 पार कर जाएगा।’ इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक खबर को भी ट्वीट किया है, जिसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि अगर ठोस कदम नहीं उठाया गया तो कोरोना वायरस की महामारी बद से बदतर होती जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



