राहुल गांधी का केंद्र पर वार- चीनी रणनीति की हकीकत पर पर्दा डालना संभव नहीं

Summary :

राहुल ने ट्वीट किया, “ चीन की भू राजनीतिक रणनीति की हकीकत का मुकाबला पीआर संचालित मीडिया रणनीति से नहीं किया जा सकता है। यही साधारण बात भारत सरकार का संचालन करने वालो की समझ नही आ रहा है।”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चीन सीमा विवाद को लेकर लगातार केंद्र पर हमलावर हैं। इस बीच सोमवार को उन्होंने कहा है कि सीमा पर चीन की रणनीतिक तैयारी की हकीकत को मीडिया रणनीति के माध्यम से पर्दा डालकर कम नहीं किया जा सकता।

राहुल ने ट्वीट किया, “ चीन की भू राजनीतिक रणनीति की हकीकत का मुकाबला पीआर संचालित मीडिया रणनीति से नहीं किया जा सकता है। यही साधारण बात भारत सरकार का संचालन करने वालो की समझ नही आ रहा है।” इसके साथ ही उन्होंने डोकलाम क्षेत्र में चीनी सेना के निर्माण कार्य की एक सेटेलाइट तस्वीर भी पोस्ट की है और कहा है कि चीन की यह रणनीति भारत के लिए खतरा है और ठोस रणनीति के बिना इसे कम नही किया जा सकता है।

वहीं इससे पहले रविवार को राहुल गांधी ने कोविड-19 महामारी से निपटने और लॉकडाउन को लेकर केन्द्र सरकार पर रविवार को निशाना साधा और आरोप लगाया कि इसने लाखों लोगों को गरीबी में धकेल दिया, उनके स्वास्थ्य को खतरे में डाल दिया और छात्रों के भविष्य से समझौता किया गया।

Desk Team